फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बारात में चली लाठी, एक घायल, छह गिरफ्तार

बारात में चली लाठी, एक घायल, छह गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बारात में चली लाठी, एक घायल, छह गिरफ्तार
बीजपुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर टोला में बारात में डीजे पर डांस को लेकर मंगलवार को हुए विवाद में कुछ मनबढ़ युवकों ने लाठी से प्रहार कर एक युवक का सिर फोड़ दिया। घायल युवक को म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
विज्ञापन

शांतिनगर टोले में मंगलवार को आई बारात में डीजे पर बज रही धुन पर युवा बाराती थिरक रहे थे। तभी डांस को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया। कहासुनी से खार खाये युवकों ने गोलबंद होकर गांव के ही वीरेंद्र गुप्ता (24) पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। हमलावर उसी गांव के बताए गए हैं। वीरेंद्र के घरवाले उसे म्योरपुर पीएचसी पर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, वीरेंद्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को गांव के ही बबुआराम, अजित बैगा, राममिलन बैगा, दिवाकर झा, मुकेश कुमार गुप्ता व अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट कर रहे दो गिरफ्तार
बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर झगड़ रहे दो युवकों मनोहर और जोगेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed