{"_id":"5cd7128ebdec2206fd72b4ad","slug":"161557598862-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने शादी को लेकर युवक के घर काटा बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती ने शादी को लेकर युवक के घर काटा बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। प्रेम प्रसंग के मामले में शुक्रवार की देर सायं ग्राम सभा अनपरा के लाल टॉवर में अपने परिजनों के साथ पहुंची युवती ने विवाह को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत कराया।
आश्रम मोड़ निवासी एक युवती शुक्रवार की देर सायं अपने परिजनों के साथ लाल टॉवर स्थित एक युवक के घर आ धमकी। युवती का कहना था कि पिछले 3 माह से युवक से वह फोन पर बात कर रही थी। बृहस्पतिवार को युवक के कहने पर युवती आश्रम मोड़ से रेनुकूट फिर डिबुलगंज अपने रिश्तेदार के घर पहुंची। जहां युवक द्वारा निर्धारित स्थान पर दोनों की मुलाकात हुई। कुछ देर बात करने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले आये लेकिन जैसे ही युवती के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। पूरा परिवार के साथ रिश्तेदार भी युवक के घर आ धमके। इस दौरान युवक पर विवाह करने को लेकर दबाव बनाने लगे। काफी हो हल्ला के बाद आखिरकार मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले आई और समझा बुझाकर मामले को शांत कराते हुए चुनाव बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।