फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Case registered over the editing of a female student's photo

झालावाड़: नाबालिग की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाया फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 06:07 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 06:07 PM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ में नाबालिग छात्रा की तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में साइबर पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छात्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने, परिजनों और परिचितों को फॉलो रिक्वेस्ट भेजने तथा अशोभनीय भाषा के जरिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Case registered over the editing of a female student's photo
आरोपी जय सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर नाबालिग छात्रा की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें आपत्तिजनक रूप में प्रसारित करने के मामले में झालावाड़ साइबर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छात्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी सामान्य तस्वीरों को एडिट किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों को फॉलो रिक्वेस्ट भेजी गईं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मां की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, 23 अक्टूबर को पीड़िता की मां ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। आरोप है कि छात्रा की सामान्य तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप में एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के परिजनों, रिश्तेदारों और नजदीकी परिचितों को फॉलो रिक्वेस्ट भी भेजीं। इसके साथ ही अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर छात्रा को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान जय सुमन उर्फ जैकी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस निरीक्षक विष्णुसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जय सुमन उर्फ जैकी (21), पुत्र दुर्गालाल, झालावाड़ के मोटर गैराज क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड, झालरापाटन में रह रहा था।


कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में सीआई विष्णुसिंह, सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण, हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह और कांस्टेबल सुखराम शामिल रहे। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed