{"_id":"5d0fc35a8ebc3e79f315d2ba","slug":"156131412115-sonbhadra-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक से अवैध वसूली का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चालक से अवैध वसूली का वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रेणुकूट में सीओ दफ्तर की चंद दूरी पर वर्दीधारी द्वारा पिकअप चालक से अवैध वसूली करने का रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पिपरी सीओ ने वीडियो की जांच की तो एक पीआरडी जवान द्वारा चालक से रुपये लेने का आरोप सही निकला। सीओ ने आरोपी पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को रिपोर्ट भेज दी है।
बताते चले कि रेणुकूट में पिपरी सीओ का कार्यालय स्थित है। सीओ कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित मुख्य चौराहे के समीप एक वर्दीधारी द्वारा पिकअप चालक से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आने पर एसपी सलमान ताज पाटिल ने पिपरी सीओ को जांच कर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी पिपरी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया एक पीआरडी जवान द्वारा चालक से रुपये लेने के आरोप की पुष्टि हुई है। हालांकि वीडियो किस दिन का है इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। अवैध वसूली करने वाले पीआरडी जवान के खिलाफ जांच रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है। बताते चले कि एसपी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर उनके क्षेत्र में अवैध वसूली या मादक पदार्थों की बिक्री हुई तो उनकी इंचार्जी छिन ली जाएगी। सूत्रों की मानें तो अभी भी कई थानों के कुछ सिपाही इंट्री के नाम पर ट्रक चालकों, कबाडिय़ो समेत अन्य लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रभारियों के शह पर सिपाही कर रहे है या नहीं इसकी उच्चस्तरीय जांच होने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन