फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नाबालिग की गला दबाकर की गई थी हत्या

नाबालिग की गला दबाकर की गई थी हत्या

Sun, 02 Jun 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग की गला दबाकर की गई थी हत्या
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के झरना बस्ती की रहने वाली किशोरी की हत्या पड़ोसी मध्यप्रदेश के जयंत इलाके में गला दबाकर की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

विंध्यनगर थाने के जयंत चौकी क्षेत्र में शुक्रवार नाले में किशोरी का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जल्द खुलासा का दावा कर रही है। घटना के बाद किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी जुटाने में जुटी मध्य प्रदेश पुलिस को शुक्रवार देर शाम पता चला कि शव आरती सिंह गोड़ (16) पुत्री रामजनम गोड़ निवासी शक्तिनगर का है। इसके बाद मप्र पुलिस ने शक्तिनगर इलाके के पीडब्ल्यूडी मोड़, अंबेडकर नगर आदि स्थानों पर दबिश देकर तीन लोगों को उठा लिया। मृतका की मां अमावस्या देवी के मुताबिक आरती घर से करीब 20 दिन से गायब थी। परिजनों के तरफ से इस मामले में गुमशुदगी भी नहीं दर्ज कराई गई थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल बैढन के डा. बालेंदु शाह व एक अन्य चिकित्सक के पैनल ने किया। बताया कि किशोरी की शव गर्मी के वजह से बिगड़ गया था इस वजह फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि हत्या से पहले बलात्कार हुआ था नहीं। डाक्टरों ने बताया कि रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड सागर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इस मामले में विंध्यनगर के सीएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि पुलिस घटना का अनावरण करने में जुटी है। हिरासत में लिए गए लोगों से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed