{"_id":"5cd71297bdec220770316ab9","slug":"141557598871-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य 5 वाहनों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य 5 वाहनों के साथ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंगरौली। बैढन पुलिस ने शुक्रवार को दो वाहन चोर गिरोह के दो बदामाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोटर साइकिल बरामद की है। बैढन पुलिस रुटीन पेट्रोलिंग के दौरान शुक्रवार को एक व्यक्ति को बिना नंबर की मोटर सायकिल चलाते देख जब पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास वाहन का कोई कागज नहीं है। उसने बताया कि वाहन को 24 मई की रात्रि नौगढ़ से अपने साथी छोटे साकेत तथा सुरेश साहू के साथ मिलकर चुराया था। जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए और जानकारी ली तो पता चला कि कुछ गाडिय़ॉ बाघाडीह में सुरेश साहू के घर व छोटे साकेत अपने घर पर छिपाकर रखा है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने सुरेश साहू बाघाडीह के घर पर दबिश देकर उनके कब्जे से मोटर साइकिल के साथ सुरेश साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। वही एक अन्य आरोपी छोटे शाह पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा। आरोपियों के कब्जे से 5 मोटर सायकिलों को बरामद किया गया। फरार आरोपी छोटे साह के तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।