फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एटीएम का शटर का ताला तोड़ने की कोशिश

एटीएम का शटर का ताला तोड़ने की कोशिश

Fri, 28 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
एटीएम का शटर का ताला तोड़ने की कोशिश
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में सिविल लाइंस रोड पर स्थित यूनियन बैंक की शाखा के एटीएम का ताला बुधवार की रात चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार की सुबह बैंक पहुंचने पर अधिकारियों, कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई। बैंक के शाखा प्रबंधक संजय सिंह ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में इस मामले की तहरीर गुरुवार को दिया है। इस पर पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार की शाम बैंक शाखा बंद होने के साथ ही एटीएम भी बंद कर कर्मचारी चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब बैंक खुलने पर जब गार्ड एटीएम का शटर खोलने गया तो देखा कि शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। उसने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर देखा। फिर शाखा प्रबंधक ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। रात में गश्त बढ़ाए जाने की भी मांग की। उन्होंने इस मामले की जानकारी यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद, सुरक्षा अधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद व वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी केंद्रीय कार्यालय मुंबई, महाराष्ट्र को भी पत्र भेजकर दिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा। उधर, सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed