{"_id":"6ad8cbbc114bfd71a6050dc6","slug":"man-driven-to-hang-himself-due-to-blackmail-over-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160170-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 20 लाख की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने लगाया था फंदा, 10 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 20 लाख की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने लगाया था फंदा, 10 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मौत से पहले 10 मिनट का वीडियो बनाकर प्रेमिका, उसके पति और एसआई पर लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का दावा-20 लाख रुपये के लिए किया जा रहा था ब्लैकमेल
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली के एक स्पा सेंटर से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत बुराड़ी के संत नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के साथ हुआ। गौरव जौहर ने सात अक्तूबर को किराये के कमरे में फंदा लगा लिया था। अब करीब 10 दिन बाद उसकी मां की शिकायत पर बुराड़ी थाना पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति और सब इंस्पेक्टर मदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गौरव को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था और उस पर 20 लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। पैसे नहीं देने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। परिजनों के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में गौरव की मुलाकात दिल्ली के एक स्पा सेंटर में जहांगीरपुरी निवासी एक लड़की से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों पहले से शादीशुदा थे। महिला का एक बच्चा भी है। प्रेम संबंध बढ़ने के बाद गौरव ने अपना घर छोड़ दिया और संत नगर, बुराड़ी में किराये का मकान लेकर उसके के साथ रहने लगा। परिवार का दावा है कि दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से संबंधित दस्तावेज भी तैयार कराए थे।
पहले खाते में पैसे, फिर 20 लाख की कथित मांग : गौरव की मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि महिला ने उसके बेटे से अलग-अलग परिस्थितियों में करीब 1.74 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए थे। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। आरोप है कि बाद में महिला ने गौरव से 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पैसे नहीं देने पर उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। महिला की ओर से गौरव के खिलाफ महेंद्र पार्क थाने में शिकायत दिए जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि गौरव ने अपनी मां को बताया था कि महिला के साथ उसका पति और महेंद्र पार्क थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मदन भी कथित तौर पर इस पूरे मामले में शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मौत से पहले 10 मिनट का वीडियो बना गया सबसे अहम सबूत : गौरव की आत्महत्या से पहले बनाए गए करीब 10 मिनट के वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। परिजनों के मुताबिक, वीडियो में गौरव ने अपनी परेशानी, कथित ब्लैकमेलिंग और पैसों की मांग का जिक्र किया है। उसने प्रेमिका, उसके पति और एसआई मदन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब पुलिस वीडियो की सत्यता, उसे बनाए जाने के समय और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो में किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं की गई।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गौरव की मौत से पहले उसके साथ वास्तव में क्या हुआ था और इसमें नामजद लोगों की क्या भूमिका थी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - निहारिका भट्ट, डीसीपी, उत्तरी दिल्ली