{"_id":"5b69e26e4f1c1b096a8b5c35","slug":"141533665902-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने घर में की खुदकुशी, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने घर में की खुदकुशी, जांच शुरू
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। बीजपुर के हनुमान मंदिर के समीप एक युवक ने सोमवार की रात किसी समय अपने घर में खुदकुशी कर ली। उसका शव उसी के कमरे में रस्सी के सहारे पाइप से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीजपुर निवासी बजरंग गुप्ता (22) पुत्र नारायण गुप्ता सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। जिस कमरे में सोने गया उसमें लगा शटर अंदर से लाक कर दिया था। मंगलवार की सुबह काफी देर हो जाने के बाद जब शटर नहीं खुला तो परिवार वालों को चिंता हुई। काफी आवाज देने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिवार वालों ने शटर को तोड़कर उसे खोला। अंदर का नजारा देख परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बजरंग का शव रस्सी के सहारे पाइप से लटक रहा था। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर शव को रस्सी से नीचे उतारा गया। पुलिस ने इस संबंध में परिवार वालों से जानकारी ली लेकिन उसके खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।