{"_id":"59b03afb4f1c1bf67f8b4685","slug":"141504721659-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवा से कुचलकर युवक की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवा से कुचलकर युवक की मौत, लगाया जाम
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीना । अनपरा-शक्तिनगर मार्ग पर बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के मिसरा गांव के पास बुधवार की शाम हाईवा से कुचल कर एक युवक की मौत हो गई। हादसे से भड़के लोगों ने शव के पास मार्ग को जाम कर नारेबाजी की। शाम सात बजे तक जाम लगा हुआ था।
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के घरसड़ी गांव के जवाहर नगर निवासी मनोज (32) पुत्र हंसलाल मिसरा गांव के पास शाम छह बजे बस से उतरा। वह मार्ग को जैसे ही पार करने के लिए बीचों बीच पहुंचा हाईवा ने उसे कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया। आसपास गांव के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े और उन्होंने शव के पास मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में लगी रही लेकिन शाम सात बजे तक जाम हट नहीं सका था। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर शक्तिनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी रही।