फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति को तलाक दिलवा कर करता रहा दुष्कर्म

पति को तलाक दिलवा कर करता रहा दुष्कर्म

Tue, 25 Dec 2018 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पति को तलाक दिलवा कर करता रहा दुष्कर्म
सोनभद्र। एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को पहले उसके पति से तलाक दिलवा दिया। फिर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने इंकार कर दिया। रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में पीड़िता ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। चार वर्ष पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी वाराणसी के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। युवती को ढाई साल का बच्चा भी है। वाराणसी में ही युवती का पड़ोस में रहने वाले मिर्जापुर के एक युवक से प्रेम हो गया। कोतवाली में पीड़िता ने बताया प्रेमी ने कहा था कि तुम अपने पति को तलाक दे दोगी तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। उसके कहने पर करीब तीन माह पूर्व अपने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद वह उसे लखनऊ समेत अन्य शहरों में पत्नी के रूप में रख कर दुष्कर्म करता रहा। अब शादी करने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed