फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पिकअप की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत

पिकअप की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 18 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

म्योरपुर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के समीप रविवार की देर शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के दुद्धी-म्योरपुर मार्ग पर रविवार की देर शाम 7:30 बजे पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जिगनहवा निवासी राजू(22) पुत्र लालचंद और मोहरलाल (20) पुत्र मेघनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक दुद्धी की ओर से आ रहे थे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल 100 और 108 नंबरों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्तें में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed