वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के कुरवल मोड़ पर पुलिस ने सोमवार की भोर में पिकप से वध के लिए औरंगाबाद, बिहार ले जाए जा रहे सात मवेशियों को मुक्त करा लिया। तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया।
रायपुर इंस्पेक्टर कमलेश पाल को सूचना मिली कि करमा इलाके से मवेशियों को पिकअप से लादकर बिहार के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम के साथ कुरवल मोड़ के पास वाहन का इंतजार शुरू कर दिया। जैसे ही पिकप आती दिखाई दी, उसे रोक लिया। पीछे देखा तो सात मवेशी लदे हुए थे। उस पर सवार तीन पशु तस्कर वहां से भागना चाहे, जिन्हें दौड़ाकर दबोच लिया गया। पकड़े गए बरसाती केसारी यादव, निवासी परड़ी थाना रायपुर, रमेश राठौर और गुडडू राठौर निवासी बारुन थाना औरंगाबाद, बिहार का पूछताछ के बाद दोपहर में चालान कर दिया गया। बताया गया कि शाहगंज-करमा क्षेत्र से मवेशियों को लेकर बिहार ले जाया जा रहा है। यह काम लंबे समय से चल रहा है। सोमवार की भोर में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे इसमें शामिल तीन व्यक्ति दबोच लिए गए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।