फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लापता अधेड़ का सोन नदी में मिला शव

लापता अधेड़ का सोन नदी में मिला शव

Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लापता अधेड़ का सोन नदी में मिला शव
चोपन। थाना क्षेत्र के करगरा गांव में बुधवार को सोन नदी में मोती चंद्र (50) का शव उतराता मिला। दो दिन पूर्व वह अपने घर से अगोरी गांव में स्थित दुर्गा मंदिर जाने के लिए निकला था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मोतीचंद्र गांव के कुछ लोगों के साथ अगोरी गांव में स्थित दुर्गा मंदिर पर पूजा करने के लिए निकला। इसके बाद वह अपने घर नहीं लौटा। घरवालों ने मोतीचंद्र की रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार की अलसुबह दो व्यक्तियों ने सोन नदी में एक शव को उतराता देखा। शव के नजदीक जाने के बाद उसकी पहचान मोतीचंद्र के रूप में हुई। सूचना के बाद परिवार के लोग भी पहुंचे। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिला अस्पताल में दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed