फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   crime

जिले में 135 माफियाओं की सूची बन कर तैयार

Sun, 09 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime
सोनभद्र। कानपुर के बिकरू में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद ही सीएम ने पुलिस को अपराधियों से निपटने की खुली छूट दे दी है। इसके बाद से जिले मेें भी पुलिस आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी संपति कुर्क करने में जुट गई है। अब तक 135 माफिया चिह्नित किए गए हैं। इसमें अवैध खनन में लिप्त लोग भी शामिल हैं। पिछले दिनों डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेणुकूट के पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह समेत कुछ अन्य लोगों की करीब 7.70 करोड़ की संपति कुर्क की गई थी। आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के आरोपी कई और लोगों की संपत्ति भी अब जल्द ही कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में हत्या, लूट बलात्कार समेत अन्य संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों के बारे में ब्योरा तैयार कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि की कार्रवाई की जा रही है। इसकी मानिटरिंग सभी सर्किल आफिसरों की तरफ से की जा रही है। प्रथम चरण में प्रत्येक थाने से टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी गलत तरीके से अर्जित संपति को कुर्क करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है। इस कार्रवाई से बचने के लिए कुछ चिह्नित आरोपी सफेदपोशों से पैरवी भी करा रहे हैं। ऐसा न करने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। उधर, पुलिस अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के बैंक अकाउंट, चल-अचल संपति, उनके रिश्तेदारों, घनिष्ट मित्रों आदि की संपत्ति की रिपोर्ट तैयार कर रही है। इससे गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों में खलबली मची हुई है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिछले पांच सालों से 135 गैंगस्टर के मामले में आरोपियों को चिह्नित कर गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। अभी तक 7.70 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। थानाध्यक्षों और सभी राजपत्रित अधिकारियों को एक-एक अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed