फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   crime

कैमरा, एलसीडी, मोबाइल, सीसीटीवी कैमरा उड़ाया

Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
कोन। चोरों ने कोन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात चार दुकानों को निशाना बनाया। एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान से चोर कैमरा, एलसीडी, मोबाइल, सीसीटीवी कैमरा आदि चोरी कर ले गए। इसी तरह तीन परचून की दुकानों में भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। एक ही रात चार दुकानों से लाखों का माल पार कर चोरों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। सूचना पर पुलिस ने चारो दुकानों की जांच की। इस मामले में अब तक पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

कोन में थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार की रात्रि में कोन-तेलगुडवा मार्ग पर स्थित गोलू मोबाइल शांप का अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। उसमें रखा कैमरा, एलसीडी आदि चोरी कर लिया। दुकानदार गोलू ने बताया कि दुकान मेें डीएसएलआर कैमरा, एलसीडी मॉनीटर, मोबाइल एसेसरीज व सीसीटीवी कैमरा समेत करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी किया है। बता दें कि इसी दुकान में करीब छह माह पहले भी चोरी हुई थी। वही थाना क्षेत्र के चाचीकलां चौकी क्षेत्र के चांची खोचा में स्थित सुदामा चौबे की किराना दुकान व वहीं बगल मे स्थित लखन चेरो की किराना दुकान का भी चोरों ने ताला चटका कर दुकान मे रखा सारा समान चोरी कर लिया। सुदामा चौबे ने बताया की दुकान में रखा करीब पांच हजार रुपये नकद व छह हजार का सामान, दुकानदार लखन चेरो ने बताया कि तीन हजार रूपये नकद व सात हजार का सामान गायब है। नकतवार में भी चोरों ने पन्नालाल जायसवाल के किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी की। एक ही रात्रि में चार दुकानों में चोरी से लोगों में दहशत है। शुक्रवार को दुकान खोलते ही चोरी की जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शरारती तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed