{"_id":"5db33f2a8ebc3e93bb4c7d4c","slug":"crime-sonbhadra-news-vns491158982","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को पता नहीं उसके नाम से हो गया दो लाख का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को पता नहीं उसके नाम से हो गया दो लाख का लोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। एक एजेंट ने फर्जी ढंग से एक दुकानदार के नाम से दो लाख का लोन कराकर धनराशि निकाल लिया। दुकानदार के खाते से लोन की किश्त कटनी शुरू हुई तो उसको सच्चाई का पता चला। पीड़ित ने घटना की जानकारी कर्ज देने वाली फाइनेंस कंपनी से की। कंपनी ने कूटरचित तरीके से दूसरे के नाम से धनराशि निकालने वाले एजेंट को निकालते हुए अग्रिम र्कायवाही में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के देवाटन गांव निवासी पीड़ित दुकानदार आलम पुत्र सादिक अली कोन बाजार मे दो पहिया वाहनों के मरम्मत का कार्य करता है। दुकानदार के मुताबिक छह माह पूर्व उासके दुकान पर कोन का रहने वाला एक युवक उसके दुकान पर कुछ लोगों के साथ आकर खुद को एक कंपनी का एजेंट बताते हुए लोन देने के बारे में जानकारी दी। उसके झांसे में आकर उसने दो लाख लोन लेने के लिए पूरी फार्मेलिटी करते हुए आवश्यक डाक्यूमेंट आधार कार्ड, पासबुक, फोटो, दुकान, घर का फोटो व अपने खाते का चेकबुक दे दिया और लोन होने का इंतजार करने लगा। पांच माह बाद उसने अपने बैंक खाते का इस्टीमेट निकलवाया तो पता चला कि 14 मई 2019 को ही लोन का धन 192290 रुपये क्रेडिट हुआ है व 17 मई 2019 को ही ऐजेंट के नाम 192000 निकासी हो गई है। उसके खाते से लोन किस्त कट रही है। दुकानदार ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
दुकानदार के नाम लोन कराकर एजेंट द्वारा रुपये निकाल लेने का मामला संज्ञान मे आया है। एजेंट जिआउद्दीन को कंपनी से निकाल दिया गया है।
तौफीक अहमद
शाखा प्रबंधक, श्रीराम फाइनेंस रेनूकूट