फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   crime

ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत 16 घायल

Sat, 21 Sep 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
अनपरा। सिंगरौली जनपद के मोरवा थाना अंतर्गत ग्राम बडग़ड़ में शनिवार को ट्रैक्टर पलटने से जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं 16 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बडग़ड़ गांव से करीब दो दर्जन ग्रामीण राशन लेने के लिए लाल सिंह गोंड़ के ट्रैक्टर से ग्राम कतरिहार को जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार ग्राम बडग़ड़ निवासी लक्षनधारी एवं हीरामती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत 16 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली से दबे लोगों को बाहर निकाला तथा घायलों को मोरवा केंद्र चिकित्सालय ले गये जहां जनकधारी सिंह,रामधारी सिंह,पानमति सिंह,कविता सिंह एवं पार्वती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नेहरु चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में धनराज सिंह,हीरालाल, सिरोधन सिंह,लाल सिंह,शिव शंकर सिंह,उदयभान सिंह,देवी दयाल सिंह, शिव प्रसाद सिंह एवं महिलाओं में रामधती सिंह,,सोमवती सिंह आदि घायल है जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed