{"_id":"5d37500e8ebc3e6cc768a545","slug":"crime-sonbhadra-news-vns474381459","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश्त की भूमि पर अवैध कब्जा की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश्त की भूमि पर अवैध कब्जा की सूचना से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में सरकारी और काश्त की भूमि पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला जारी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव में मंगलवार को कुछ लोग एक व्यक्ति की भूमि पर कब्जा करने पहुंच गए। इसको लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एसडीएम यमुना धर के निर्देश पर फोर्स के साथ राजस्व कर्मी पहुंच गए। विवाद करने के आरोप मेें पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया। यह देख लोग शांत होकर चले गए।
सुबह करीब साढ़े छह बजे एक व्यक्ति ने मोबाइल के जरिए एसडीएम को सूचना दी कि कुछ लोग उसकी भूमि पर कब्जा करने के लिए पहुंच गए है । मना करने पर मारपीट करने पर अमादा हो जा रहे हैं। एसडीएम ने तत्काल सिटी सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह को मामले से अवगत कराते हुए कोतवाल मिथिलेश मिश्रा, क्षेत्री लेखपाल बिष्णु दूबे समेत अन्य को मौके पर जांच कर कार्रवाई करने के लिए भेजा। पुलिस को देखते ही अधिकांश लोग इधर-उधर होने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर पूर्व की भांति जो जिस भूमि पर काबि,ज है उसी पर रहने की बात कहीं।