फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cracks in fields, along with the nursery, the faces also withered

खेतों में पड़ी दरार, नर्सरी के साथ चेहरे भी मुर्झाए

Tue, 12 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cracks in fields, along with the nursery, the faces also withered
किसानों की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। हर बार मौसम उनकी परीक्षा ले रहा है। धान की नर्सरी डाल चुके किसान अब उसे बचाने के लिए जूझ रहे हैं। बारिश न होने से खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। फसल के साथ जमा पूंजी नष्ट होने की चिंता सता रही है। धान के अलावा दलहन, तिलहन की खेती करने वाले किसान भी मौसम की बेरुखी से परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले के दक्षिणी एवं पूर्वी क्षेत्रों में लगभग 10 दिनों से वर्षा नहीं होने से किसानों के सामने सबसे बड़ी मुसीबत आ गई है। मानसून की पहली बारिश के बाद किसानों ने किसी तरह कर्ज लेकर धान की नर्सरी डाल दी। उन्हें उम्मीद थी कि मानसून की अच्छी बारिश होने से पौधों का विकास होगा और फिर उन्हें समय से रोपाई में सहूलियत मिलेगी। इससे इतर नर्सरी डालने के बाद से बारिश की बूंद भी नहीं पड़ी। अलबत्ता तेज धूप से पौधे मुर्झाने लगे हैं। इलाके में खेती के लिए बारिश ही सबसे प्रमुख साधन है। ऐसे में पिछले दस दिनों से वर्षा न होने से किसान चिंतित हैं। किसान रामचंद्र, जगदीश, महादेव, नारायण, इंद्रदेव, रमाशंकर, राधेश्याम आदि का कहना है कि पिछले कई वर्षों से मानसून की अनिश्चितता से खेती चौपट हो रही है। किसी तरह कर्ज लेकर खेती कर रहे हैं। इस बार भी समय से बारिश नहीं हुई तो बहुत बड़ी क्षति होगी, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। धान के अलावा दलहन-तिलहन की खेती करने वाले किसान भी परेशान हैं। जिन किसानों ने किसी तरह तिल, अरहर, मूंग, उड़द की बोआई कर भी दी है तो ठीक से उगी नहीं है। बीच-बीच में हुई हल्की बारिश से अगर कहीं बीज उग भी आया है तो वह अब तेज धूप व गर्म हवा के कारण मुरझाने लगा है। किसानों का कहना है कि जुलाई का पहला और दूसरा सप्ताह बीत गया फिर भी मौसम इतना तल्ख बना हुआ है। जल्द बारिश न हुई तो फसल की बोवाई में विलंब हो जाएगा और इसका असर पैदावार पर पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed