फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crackdown on hooligans, 45 cases filed in four days

Sonebhadra News: शोहदों पर शिकंजा, चार दिन में 45 पर दर्ज हुए मुकदमे

Tue, 30 Sep 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on hooligans, 45 cases filed in four days
सोनभद्र। जिले में स्कूल-काॅलेज, बाजार, पूजा पंडालों समेत सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं, युवतियों से अभद्र व्यवहार करने वालों की अब खैर नहीं है। मिशन शक्ति के तहत पुलिस अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। पिछले चार दिन में 45 शोहदों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों मिशन शक्ति अभियान के पांचवा चरण संचालित हो रहा है। इसके तहत जहां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं, पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। 24 थाना क्षेत्रों में शोहदों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। एंटी रोमियो की टीम ने 25 से 28 सितंबर के बीच चार दिनों में 45 शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि एक सप्ताह में पुलिस ने सौ से ज्यादा शोहदों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

27 सितंबर को रामलीला मैदान चुर्क के गेट दो पर खड़ा युवक गुजरने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा था। जिससे लड़कियां सिर झुकाकर चली जा रही थी। इस पर चौकी प्रभारी विनोद यादव ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कराया। 27 को ही राबर्ट्सगंज के प्रमुख पिकनिक स्पाट यूको प्वाइंट पर लडकियों को देखकर भद्दे इशारे कर रहा था। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया
विज्ञापन
विज्ञापन

26 सिंतबर को राबर्ट्सगंज के परासी स्थित कालेज के पास खड़ा युवक स्कूल की लड़कियों से अश्लील व्यवहार करता मिला। जिसपर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दो दिन पूर्व बभनी स्थित दुर्गा पंडाल के पास एक युवक पंडाल में आने वाले लड़कियों के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 27 सितंबर को बीजपुर में खड़ा एक युवक बाजार आने-जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इसी दिन दुद्धी स्थित मंदिर पर लड़कियां और महिलाएं दर्शन करने जा रही थीं। रास्ते में दो युवक उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। रायपुर के देवरी गांव में सड़क पर खड़ा युवक गांव की लड़कियों से छेड़खानी कर रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

----
हेल्प डेस्क पर करें शिकायत

एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि शहर में अलग-अलग इलाकों एंटी रोमियो की टीम रहती है। खासताैर पर स्कूल और काॅलेज के पास नजर रखी जाती है। छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। थानों में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। थाने नहीं आ सकती हैं तो 1090 पर शिकायत करें। ऐसे लोगों पर पुलिस कठोर कार्रवाई आगे भी करती रहेगी।

----
इन थानों में दर्ज किए गए मुकदमे

थाना: केस

राबर्ट्सगंज: 15
शाहगंज: 1:
बभनी: 2

बीजपुर: 1:

घोरावल: 3:
दुद्धी: 2
म्योरपुर: 1 :

पन्नुगंज: 2

पिपरी: 1
रायपुर: 3
शक्तिनगर: 2

अनपरा: 3

कोन: 2
करमा: 2
चोपन: 3

पिपरी: 2
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed