फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cough syrup case reward of 25,000 rupees announced for Vishal Upadhyay licenses cancelled in Chandauli

UP: कफ सिरप...विशाल उपाध्याय पर 25 हजार का इनाम, चंदौली की पांच, वाराणसी की एक फर्म का लाइसेंस निरस्त

Thu, 01 Jan 2026 06:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Jan 2026 06:37 AM IST
सार

Sonbhadra News: कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में सोनभद्र, चंदाैली और वाराणसी पुलिस ने अपने-अपने जिले में कार्रवाई की। इसी क्रम में सहारनपुर के रहने वाले विशाल उपाध्याय पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Cough syrup case reward of 25,000 rupees announced for Vishal Upadhyay licenses cancelled in Chandauli
शुभम जायसवाल, भोला प्रसाद और अमित सिंह टाटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Cough Syrup Case: कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस ने सहारनपुर के रहने वाले विशाल उपाध्याय पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। विशाल ने सहारनपुर के बजाय गाजियाबाद से ड्रग लाइसेंस लिया था। वही पर काम करता था।

विज्ञापन


कोडीनयुक्त कफ सिरप को लेकर जिला सुर्खियों में रहा। 11 नवंबर को लखनऊ की एसटीएफ ने जिले में छापा मारकर विभोर राणा, उसके भाई विशाल सिंह, बिट्टू और सचिन को गिरफ्तार किया था। कफ सिरप मामले में ही औषधि निरीक्षक ने बेहट के गांव दाउदपुरा निवासी पंकज शर्मा के खिलाफ बेहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका ड्रग लाइसेंस भी निलंबित कर दिया था। 12 व 13 दिसंबर को ईडी की टीम ने विभोर राणा व उसके भाई विशाल सिंह के ठिकानों पर छापा मारा था।
विज्ञापन


यहां से टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई थी। अब सोनभद्र पुलिस ने सहारनपुर में सरसावा निवासी विशाल उपाध्याय पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि विशाल ने वर्ष 2022-23 में किशनपुरा दवा मार्केट में काम किया था। उसके बाद वह गाजियाबाद चला गया। यहां उसका नाम कोडीन कफ सिरप से जुड़ा। जांच में सामने आया कि वह कई गुना मुनाफा पर कफ सिरप बेचता था। सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली की पांच, वाराणसी की एक फर्म का लाइसेंस निरस्त
कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री में जालसाजी के मामले में चंदौली की पांच फर्मों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसके साथ ही वाराणसी की एक फर्म का लाइसेंस भी निरस्त हुआ है। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि पीसी रस्तोगी द्वारा की गई है। चंदौली में पहली बार हुई इस बड़ी कार्रवाई से दवा कारोबारी सकते में हैं।

सहायक आयुक्त पीसी रस्तोगी ने बताया कि वाराणसी में श्री कपीश इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निरस्त किया गया है। वहीं चंदौली में समृद्धि इंटरप्राइजेज, शिवम फार्मा, एसपी फार्मा, सिंह मेडिकोज और च्वायस डिस्ट्रीब्यूटर के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। रस्तोगी ने कहा कि चंदौली में जल्द ही कुछ और फर्मों को भी नोटिस जारी किया जाएगा।

कफ सिरप की खरीद-बिक्री का खेल वाराणसी के साथ-साथ चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर और झारखंड के रांची तक फैला हुआ था। जैसे-जैसे खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की जांच आगे बढ़ रही है, फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ लाइसेंस भी निरस्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed