फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coronary Curfew Violations Increasing Infection

कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन होने से बढ़ रहा संक्रमण

Fri, 07 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Coronary Curfew Violations Increasing Infection
सोनभद्र। जिले में सोमवार की सुबह तक लागू कोरोना कर्फ्यू का पालन ठीक से नहीं हो रहा है। कहीं मंडी परिसर में सब्जी लेने वालों की भीड़ कोरोना की चेन को टूटने से रोक रही है तो कहीं कुछ व्यापारियों की मनमानी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। छोटे बाजारों में तो इतनी ज्यादा भीड़ है कि देखकर यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि यह कोरोना कर्फ्यू का समय है या फिर सामान्य दिन। पुलिस भी चंदा लोगों पर कार्रवाई कर पल्ला झाड़ ले रही है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक, मेन चौक, धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, रेलवे क्रासिंग पर कोराना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए तैनात फोर्स चंद लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। वहीं कई व्यापारी दुकानें खोल रहे है। इन दुकानों पर ग्राहक भी पहुंच रहे हैं। इससे कोरोना की चेन तोडने में समस्या हो रही है। नवीन सब्जी मंडी में भी भीड़ देखने को मिल रही है। कई व्यापारी फोन से ग्राहकों को बुलाकर दुकान के अंदर कर शटर बंद कर कमाई कर रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को भी फोर्स के साथ कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा और चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह बेवजह घरों से निकलने वालों को चिन्हित कर जुर्माना काटने में लगे रहे।
विज्ञापन

जुमे की आखिरी नमाज पर सतर्क रही पुलिस
दुद्वी। शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे जुमे के आखिरी नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़क पर कहीं भीड़ भड़ न हो इसके लिए फोर्स के साथ सीओ दुद्धी डॉ. रामआशीष यादव नगर भ्रमण किए। सीओ ने जगह-जगह खड़े लोगों और दुकानों पर मौजूद भीड़ को देख दुकानदारों को चेतावनी देते हुए दुकानों को बंद कराया। क्षेत्राधिकारी ने लोगों से अपील किया कि लोग घरों से तभी निकले जब बहुत जरूरी कार्य हों। कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है इसके बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन करना सही व्यक्तियों के लिए आवश्यक है। वहीं चोपन, ओबरा, कोन, विण्ढमगंज, घोरावल, अनपरा, रेणुकूट आदि कसबों में भी फोर्स कफ्र्यू का पालन कराने में जुटी रही। लेकिन सरकार की ओर से कुछ दुकानों को दी गई छूट के कारण लोग सामानों को लेने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस नहीं रोक पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed