फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona victim killed seven, 215 infected including SP

कोरोना पीड़ित सात की मौत, एसपी सहित 215 मिले संक्रमित

Mon, 19 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corona victim killed seven, 215 infected including SP
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट से पता चला कि पिछले 24 घंटे में सात संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि पुलिस अधीक्षक सहित 214 लोग संक्रमित मिले। 96 लोग स्वस्थ होकर घर गए। ऐसे में अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2272 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार कुल 2118 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जबकि रविवार को लिए गए सैंपल में से 2215 की रिपोर्ट मिली। उसमें 214 लोग पॉजिटिव मिले। इस तरह से अबतक जिले में कुल 8098 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 5726 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दो दिन से मौत का आंकड़ा बढ़ने के कारण मरने वालों की कुल संख्या सौ हो गई है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने 777 हॉटस्पॉट एरिया को सक्रिय किया है। जो लोग संक्रमित मिले हैं उनमें ज्यादातर राबर्ट्सगंज ब्लाक क्षेत्र के हैं। 90 राबर्ट्सगंज, 30 नगवां, 42 म्योरपुर, एक बभनी, घोरावल के तीन, दुद्धी के 17, चोपन के 19 व चतरा के 12 मरीज शामिल हैं। जिन लोगों की सोमवार को बीते 24 घंटे के भीतर मौत हुई उनमें सभी की उम्र साठ वर्ष से अधिक है। मृतक पिपरी, रेणुकूट, ओबरा, घोरावल व दुद्धी क्षेत्र के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed