फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   corona positiv

डीपीओ, पुलिसकर्मी, 20 बंदियों समेत 25 मिले पाजिटिव

Wed, 15 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona positiv
राबर्ट्सगंज राबर्ट्सगंज ब्रह्मबाबा गली में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गली सील। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिला कारागार में बंद 20 बंदियों, डायट के दो लिपिकों, एक पुलिसकर्मी व डीपीओ समेत 25 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 137 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। जिले में पहली बार एक ही दिन में 25 संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पहले एक दिन में 21 संक्रमित मरीज मिले थे। जिनमें 17 जिला कारागार परिसर से संबंधित थे। उधर, बुधवार को 20 लोग स्वस्थ हो गए। स्वस्थ होने वालों में जिला जेल में बंद आठ मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 70 हो गई है।सीएमओ के मुताबिक बुधवार को 323 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें 25 पा जिटिव और 298 निगेटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में गुरमा स्थित जिला कारागार के 20 बंदियों के अलावा डायट के दो लिपिक,पुलिस लाइंस में तैनात एक पुलिसकर्मी के अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हैं। संक्रम,ित मिले लोगों में मिर्जापुर जिले के भरुना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाजिटिव मिली है। संक्रमित मिले लोगों में से जिला जेल के बंदियों को वहीं जेल परिसर स्थित अस्पताल में ही भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है जबकि अन्य लोगों को जिला अस्पताल में बनाए गए 100 बेड के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।सीएमओ ने बताया कि बुधवार को मधुपुर कोविड केयर सेंटर में भर्ती 12 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गए। इनके अलावा जिला कारागार में संक्रमित मिले आठ बंदी भी इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक कोरोना के संक्रमण के शिकार हुए मरीजों में से 70 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को चिकित्सकों की 75 टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 270 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेज दिए। अब तक कुल 8729 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 7844 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 7707 की रिपोर्ट निगेटिव और 137 की पाजिटिव मिली है। पाजिटिव मिले लोगों में से 70 स्वस्थ हो गए हैं जबकि अन्य 67 का इलाज चल रहा है। सीएमओ के मुताबिक बुधवार को जिला अस्पताल लोढ़ी से 64, पिपरी हाट स्पाट वाले क्षेत्र से 95, ओबरा हाट स्पाट वाले क्षेत्र से 35 व उभ्भा गांव से 17 लोगों के सैंपल लिए गए। इनके अलावा चुर्क हाट स्पाट वाले क्षेत्र से 59 लोगों के सैंपल भी लिए गए। उधर, जिन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है, उनके आवास व आसपास के इलाकों को सील कर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान के मुताबिक पाजिटिव मिले लोगों के आवासों व आसपास के इलाकों को सील करा दिया गया है, साथ ही बैरिकेडिंग कराने के लिए संबंधित को निर्देश भी दे दिए गए हैं। हाट स्पाट वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों को लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed