फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona infected four people dead, 374 new cases found

कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत, 374 नए केस मिले

Sat, 24 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corona infected four people dead, 374 new cases found
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अभी फिलहाल कमी नहीं आ रही है। शनिवार को बीते 24 घंटे के भीतर 374 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें परियोजना कर्मी, बैंककर्मी से लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। इसी 24 घंटे के भीतर चार संक्रमितों की मौत भी हो गई। एक अच्छी खबर भी है कि कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की संख्या भी अब पहले की तुलना में बढ़ी है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में बताया गया कि 374 नए संक्रमित मिलने से अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या दस हजार के पार हो गई। यानी 10145 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 65.79 फीसदी लोग यानी 6674 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। हालांकि 1.14 फीसदी यानी 116 लोग कोरोना से जान गवां चुके हैं। अब जिले में कुल सक्रिय केस की संख्या 3355 है। पिछले 15 दिन में 4120 लोग संक्रमित हुए हैं। इनके संपर्क में आए 26027 लोगों की जांच करायी गई।
विज्ञापन

जो लोग संक्रमित मिले हैं उनमें ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में हैं। यहां 2455 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में कुल 1026 हाटस्पॉट बनाए गए हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 632 व शहरी इलाके में 394 हॉस्टस्पॉट हैं। जिले के कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आक्सीजन सपोर्ट और वेंटीलेटर के कुल मिलाकर 40 बेड हैं, जिसमें से शनिवार की दोपहर तक महज दो बेड ही बचा हुआ था। जिले में 69 डी टाईप के ऑक्सीजन सिंलेडर और 40 बी टाइप के आक्सीजन सिलेंडर शाम चार बजे तक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी
जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। राबर्ट्सगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष चिकित्सालय लोढ़ी में प्रतिदिन टीकाकरण कराया जा रहा है। यहां टीकाकरण के बाद शनिवार को कई लोग खुश नजर आए। लोगों ने कहा कि हम टीकाकरण कराने के बाद भी सामाजिक दूरी का पालन करेंगे और कोरोना को हराएंगे। प्रभारी सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं। जब भी आपका नंबर आए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें, बार-बार हाथ को सैनिटाइज करें, साबुन से हाथ धोएं और मास्क जरूर लगाएं। भीड़-भाड़े वाले इलाके में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed