फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona curfew relaxed, shops open with conditions, but social distancing flees

कोरोना कर्फ्यू में ढील, शर्तों के साथ खुली दुकानें लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Tue, 01 Jun 2021 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew relaxed, shops open with conditions, but social distancing flees
जिले में कोरोना की दूसरी लहर कम हो गई। इसे देखते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने शर्तों के साथ सप्ताह में पांच दिन दुकानें खोलने का निर्देश दिया। पहले दिन मंगलवार को शर्तों के साथ दुकानें खुली तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। अधिकांश दुकानों पर दो गज दूरी, मास्क जरूरी नियमों का पालन नहीं हुआ। जबकि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए फोर्स के साथ सभी तहसीलों के एसडीएम और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक दुकानें खोलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में छह सौ से कम कोरोना संक्रमित होने के कारण में राहत मिली है। मंगलवार को करीब एक माह बाद पूर्ण से कपड़ा, किराना, सर्राफा, बर्तन आदि की दुकानें खुलीं। पहले दिन दुकानों पर ग्राहकों को भीड़ देखने को मिली। राबर्ट्सगंज नगर मेें फोर्स के साथ उपजिलाधिकारी डॉ. केएस पांडेय, क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी, कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा और चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह अलग-अलग भ्रमण कर दुकानदारों को शर्तों के तहत दुकानों को खोलने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि सरकार के आदेशों के अवहेलना कर दुकानें खुली मिलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, ओबरा में एसडीएम प्रकाश चंद्र, सीओ भाष्कर वर्मा व थानाध्यक्ष भ्रमण कर दुकानदारों को नियमों का पालन कर खोलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रेणुकूट में मंगलवार को उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार के नेतृत्व में बाजार में जांच अभियान चलाया गया। दुकानदारों को दुकानों के खोलने के संबंध में सरकार की गाइडलाइन से अवगत कराया गया। इस दौरान तीन दुकानदारों से बगैर मास्क के दुकान में बैठने पर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पिपरी पुलिस उपाधीक्षक विजय शंकर मिश्र न कहा कि नियमों का पालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की होगी। थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय, चौकी प्रभारी भानू प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। वहीं विंढमगंज स्थित झारखंड व छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा में कर्फ्यू समाप्त होने पर दुकानें खुल गईं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि सभी व्यवसायी व ग्राहकों को हरहाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्च कर लोगों को किया जागरूक
दुद्धी। एसडीएम रमेश कुमार, सीओ राम आशीष यादव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व पीएसी के जवानों ने सोमवार को नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों में जा कर स्थितियों का जायजा लिया और दुकानदारों को दो गज दूरी मॉस्क है जरूरी का पाठ पढ़ाया। कहा कि सात बजे शाम के बाद कोई दुकान खुली मिली तो ऐसे दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा। साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed