फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cooks government harassment

रसोइयों का सरकार पर उत्पीड़न का आरोप

Tue, 16 Jun 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Tue, 16 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cooks government harassment
राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट ने यूपी सरकार पर रसोइयों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मंगलवार को राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में हुई फ्रंट की बैठक में रसोइयों ने एक हजार में दम नहीं, पांच हजार से कम नहीं का नारा लगाया। साथ ही 12 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को रामलीला मैैैदान में भारी संख्या में रसोइये पहुंचे। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। उनके हाथ में बेलन और रसोई से जुड़े अन्य सामान थे।

 बैठक में वाराणसी मंडल के महासचिव संदीप कुमार सिंह ने कहा कि यूपी सरकार ने रसोइया का मानदेय महज एक हजार रुपये कर उनका उत्पीड़न किया है।

 यह चना छींट कर रसोइयों का बंदर की तरह फंसाने जैसा है। कहा कि यदि रसोइयों का मानदेय पांच हजार रुपये महीने की पहली तारीख को उनके खाते में भेजने का निर्णय सरकार नहीं लेती है तो फ्रंट से जुड़े लोग आंदोलन तेज करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने कहा कि सरकार ने परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन शुरू तो की ही इसी के साथ खाना बनाने के नाम पर रसोइयों को अस्थायी रूप से नियुक्त कर उनका शोषण भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोइयों को महज एक हजार रुपये मानदेय के रूप में दिया जाता है जबकि खाना बनाने से लेकर बच्चों की सुरक्षा तक कि जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।

 उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में गीता देवी, कैलाशी देवी, ननकी देवी, किशनावती देवी, विरंजी, राधिका, अपमानी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed