{"_id":"6324285ebfec6b44de5dd45d","slug":"controversy-with-stepmother-over-eating-fish-teenager-jumped-from-a-hill-with-siblings-all-three-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मछली खाने को लेकर सौतेली मां से विवाद: किशोरी ने भाई-बहन के साथ पहाड़ी से लगाई छलांग, तीनों की मौत, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली खाने को लेकर सौतेली मां से विवाद: किशोरी ने भाई-बहन के साथ पहाड़ी से लगाई छलांग, तीनों की मौत, जांच जारी
Fri, 16 Sep 2022 01:47 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:47 PM IST
सार
सोनभद्र में एक किशोरी समेत तीन बच्चों की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। उनका शव गांव के बाहर पहाड़ी के नीचे गहरी खाई से बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि किशोरी ने अपने सौतेले भाई-बहन के साथ पहाड़ी से कूदकर जान दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मांची थाना क्षेत्र के सोमा गांव में किशोरी समेत तीन बच्चों की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. उनका शव गांव के बाहर पहाड़ी के नीचे गहरी खाई से बरामद हुआ। तीनों सोमवार की रात से ही लापता थे। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। पहाड़ी के ऊपर किशोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। छानबीन के बाद पुलिस का दावा है कि किशोरी ने अपने सौतेले भाई-बहन के साथ पहाड़ी से कूदकर जान दी है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
child death,
- फोटो : फाइल फोटो
सोमा गांव निवासी अमरेश धांगर बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी शहजादी से दो बच्चे चंदन (4) और उजाला (ढाई वर्ष) है। शहजादी गांव में अपने दोनों बच्चों और सौतेली बेटी कृष्णा (17) के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक 12 सितंबर की रात घर में मछली बनी थी। सबसे अंत में कृष्णा खाना खाने गई तो मछली खत्म हो चुकी थी। इसे लेकर सौतेली मां से उसका विवाद भी हुआ।
कुछ देर बाद ही कृष्णा अपने सौतेले भाई चंदन और बहन उजाला को लेकर कहीं चली गई। काफी देर तक उनके न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी और बच्चों का कहीं पता न चलने पर अमरेश धांगर ने घर लौटकर बुधवार को मांची थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिवार के लोग तीनों की खोजबीन में जुटे थे। ग्रामीणों ने अंतिम बार तीनों को गांव के बाहर स्थित पहाड़ी की ओर जाते देखने की जानकारी दी।

death demo
- फोटो : फाइल फोटो
अमरेश जब पहाड़ी पर पहुंचा तो वहां बच्चों के चप्पल, कृष्णा के आभूषण सहित अन्य सामान मिले। काफी तलाश के बाद पहाड़ी के नीचे गहरी खाई में किशोरी और दोनों बच्चों के शव नजर आए। सूचना पाकर मांची पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर शाम किसी तरह खाई से शव को बाहर निकाला गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीओ सदर राहुल पांडेय सहित अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कृष्णा का 12 सितंबर की रात मछली खाने को लेकर सौतेली मां से विवाद हुआ था। इसके बाद से ही वह दोनों भाई-बहन को लेकर घर से निकल गई थी। अब तक की जांच में कृष्णा के बच्चों के साथ पहाड़ी से कूदकर जान देने की बात सामने आई है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्थिति स्पष्ट होगी। -डॉ. यशवीर सिंह, एसपी।