फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Control room will run 24 hours, duty imposed in three shifts

Sonebhadra News: 24 घंटे चलेगा कंट्रोल रूम, तीन शिफ्ट में लगाई गई ड्यूटी

Wed, 15 Mar 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Control room will run 24 hours, duty imposed in three shifts
सोनभद्र। बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में आने वाली हर सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 05444222384 और मोबाइल नंबर 8840127444 है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर निखिल कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक प्रेमचंद्र, लिपिक रामजी की ड्यूटी सुबह 06 से अपराह्न दो बजे तक लगाई गई है। इसके बाद रात्रि दस बजे तक प्रशासनिक अधिकारी रामलाल, वरिष्ठ सहायक जमुना प्रसाद, कनिष्ठ सहायक विमल श्रीवास्तव ड्यूटी करेंगे। रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक के लिए खाद्य सुरक्षा के अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक गोविंद, लेखपाल शक्ति सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्युत कर्मचारी हड़ताल नियंत्रण कंट्रोल रूम में ड्यूटी के लिए निर्धारित कर्मियों की ओर से हर सूचना के बारे में प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। नोडल अधिकारी संबंन्धित विभाग अथवा आवश्यकतानुसार डीएम, एसपी को तत्काल अवगत कराएंगें। एसपी को हड़ताल के दौरान सभी विद्युत उपकेंद्रों व परियोजना में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के लिए कहा गया है। कहा कि सभी एसडीएम और सीओ अपने क्षेत्र में स्थित समस्त विद्युत केंद्रों, उप केंद्रों आदि पर सतत पर्यवेक्षण रखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए उत्तरदाई होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed