{"_id":"661adeb994cf55548001e194","slug":"contract-workers-demonstrated-on-demand-of-outstanding-honorarium-and-safety-equipment-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-111829-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बकाया मानदेय और सुरक्षा उपकरणों की मांग पर संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बकाया मानदेय और सुरक्षा उपकरणों की मांग पर संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
तीन सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को उत्तर प्रदेश संविदा बिजली कर्मचारी के बैनर तले कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की। निगम के मनमानी पूर्ण रवैए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों ने रुके मानदेय का भुगतान, सुरक्षा उपकरण की मांग प्रमुखता से रखी। कहा कि बिना मांगों पर कार्रवाई हुए, वह काम नहीं करेंगे।
बभनी व नधिरा विद्युत सब स्टेशन के लगभग 30 से अधिक कर्मचारी धरने पर हैं। प्रदर्शन करते हुए सभी ने संविदा कर्मियों के रुके मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की। कहा कि जिन संविदा कर्मियों को स्किल्ड से अनस्किल्ड किया गया है, उन्हें वापस किया जाए। उनके कटे मानदेय को वापस किया जाए। दुर्घटनाग्रस्त कर्मियों को तत्काल मुआवजा दिए जाए और काम के दौरान सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाय। विभाग 15 अप्रैल तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संविदा कर्मचारी भूख-हड़ताल करने को लेकर बाध्य होंगे। इस दौरान एसएसओ अरविंद मौर्य, कृष्ण कुमार मौर्य, दिलीप कुमार मौर्या, विजय कुमार, भोला प्रसाद आदि शामिल रहे।
कर्मियों को नहीं मिल रहे संसाधन
बभनी। विकास खंड बभनी और नधिरा सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मियों के मानदेय और संशोधनाें पर विभाग के ठेकेदार डाका डाल रहे हैं। संविदा कर्मियों की मानें तो उन्हें आज तक न तो सेफ्टी बेल्ट, सेफ्टी अर्थ चैन, सेफ्टी, हेलमेट, ग्लब्स क्षमता, टार्च, रस्सी, चैन पुली, पोर्टेबल सीढ़ी, बमबूट, सेफ्टी हेलमेट, विद टार्च सहित अन्य संसाधनों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के उनसे काम कराया जा रहा है। इससे आए दिन घटनाएं भी हो रही हैं। इससे संविदा कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

13जेएनडी32 : नरवाना की अनाजमंडी में ही भूसे में लगाई गई आग। संवाद