फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction of STP stuck between two departments

Sonebhadra News: दो विभागों की रार में अटका एसटीपी का निर्माण

Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Construction of STP stuck between two departments
अनपरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अनपरा नगर पंचायत में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थापना में दो विभागों की रार बाधा बन गई है। एक ओर जहां जल निगम ने पर्याप्त भूमि होने का हवाला देते हुए रिहंद बांध प्रबंधन की जमीन को उपयुक्त बताया था तो वहीं रिहंद अपनी भूमि पर एसटीपी के निर्माण को राजी नहीं है। अनपरा नगर पंचायत में गंदे जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगर के 21 वार्डों के घरों, दुकान और वर्कशॉप का गंदा पानी नालियों के सहारे सीधा रिहंद डैम में जा रहा है। इस कारण रिहंद डैम का पानी भी दूषित हो रहा है। परियोजनाओं ने अपने यहां एसटीपी लगाया है, लेकिन नगर की आबादी के लिए एसटीपी की व्यवस्था नहीं है। गांव से नगर बनने के बाद करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जल निगम यहां एसटीपी लगाने के लिए भूमि की तलाश कर रहा है। रिहंद डैम के किनारे भूमि मिली भी है, जिसे जल निगम उपयुक्त बता रहा है लेकिन वो रिहंद की भूमि है और रिहंद ने भूमि देने को तैयार नहीं है। जिस कारण एसटीपी का निर्माण अधर में लटक गया है। बताते चलें कि नगर में दो एसटीपी लगने हैं एक गरबंधा में और दूसरा डिबुलगंज में, ताकि नगर के गंदे पानी से रिहंद का पानी दूषित ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed