{"_id":"669cdacacdfb9f90950c9dc9","slug":"constable-consumed-pesticide-panic-among-officers-in-sonbhadra-condition-critical-case-suspicious-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: आरक्षी ने खाई कीटनाशक दवाई, अफसरों में हड़कंप, हालत गंभीर; मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: आरक्षी ने खाई कीटनाशक दवाई, अफसरों में हड़कंप, हालत गंभीर; मामला संदिग्ध
Sun, 21 Jul 2024 03:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:24 PM IST
सार
Sonbhadra News: आरक्षी राहुल ने यह कदम किन परिस्थितियों से उठाया, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं हो पाई। वहीं पुलिस महकमा भी पूरे मामले की जानकारी देने से बच रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में आरक्षी का हाल जानते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओबरा कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने रविवार सुबह सेक्टर नौ स्थित अपने आवास में अबूझ परिस्थितयों में कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। कीटनाशक का सेवन करने के बाद उसने खुद ही मामले की जानकारी अपने पुलिस सहकर्मियों को दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिस कर्मियों ने आरक्षी को ओबरा परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
रविवार सुबह ओबरा कोतवाली में आरक्षी पद पर तैनात गाजीपुर निवासी राहुल यादव ने परियोजना कालोनी के सेक्टर नौ स्थित अपने आवास में अबूझ परिस्थितयों में मच्छर रोधी कीटनाशक का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षी राहुल यादव अपने किसी निजी कारणों को लेकर परेशान था। अवसाद में आकर उसने रविवार सुबह अपने आवास में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे इलाज के लिए तुरंत परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, इलाज कर रहीं चिकित्सक डा. मधुबाला ने बताया कि आरक्षी राहुल यादव ने मच्छर रोधी किसी कीटनाशक दवा का सेवन किया था। जानकारी होने पर उसका उपचार शुरू कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है।