फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen reach Umbha by dodging the police

पुलिस को चकमा देकर उभ्भा पहुंचे कांग्रेसी

Thu, 16 Jul 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen reach Umbha by dodging the police
सोनभद्र। उम्भा कांड की बरसी की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महा सचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर पीड़ित परिवार का दुख साझा करने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सभी नेताओं को संत रविदास नगर में पुलिस गिरफ्तार कर लिए जाने से नाराज युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतीश मिश्रा समर्थकों के साथ पुलिस को चकमा देकर उभ्भा गांव पहुंच गए। पीड़ितों से मुलाकात कर वापस भी लौट गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

उभ्भा में पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर पुलिस ने उभ्भा गांव के चारों तरफ फोर्स तैनात कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम पब्लिक को भी उम्भा गांव में जाने से रोका जा रहा है। गांव के चारों तरफ कर्फ्यू की स्थिति पैदा कर दी गई। इसके बावजूद वह अपने साथी अभिषेक मिश्र, योगेश कुमार गौरव, रामानुज, हर्ष पांडे के साथ सात किलोमीटर पैदल चल कर रैकरा नदी को पार कर प्रियंका गांधी के संदेश के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिवार के लोगों से संवेदना जताई। कहा कि पीड़ित परिवार के दु:ख दर्द को प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed