फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen paralyze mannequin Rajnath

कांग्रेसजनों ने फूंका राजनाथ का पुतला

Sun, 15 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 15 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Congressmen paralyze mannequin Rajnath
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर राहुल गांधी की जासूसी कराने का आरोप लगाया है। क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिंचाई डाक बंगले के पास देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं की जासूसी कराना बंद करे और देश के लोगों से किया गया विकास का वादा पूरा करें।

 छात्र संगठन के कार्यकर्ता रविवार को सिंचाई डाक बंगले पर इकट्ठा हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने कुछ दूर तक पैदल मार्च   निकाला और फिर सिंचाई डाक बंगला के पास वापस पहुंचकर  देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंका।
विज्ञापन


 इसके बाद हुई सभा में जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर विपक्षी पार्टियों के प्रमुखों की जासूसी करवा रही है। इसे छात्र संगठन के कार्यकर्ता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 युवा नेता शिवाजी सरकार ने कहा कि राहुल गांधी की जासूसी कराकर केंद्र सरकार ने अपने गंदे दामन को छिपाने का काम किया है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपना रवैया सुधारें और अपना दामन साफ रखें, फिर किसी की जासूसी कराएं। छात्र संगठन और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जो भी लाठी चार्ज कराया गया वह निंदनीय है।

शशि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मोदी की गलत नीतियों के चलते देश के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 सोनेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कहीं भी आंदोलन गांधीवादी तरीके से करते हैं। उन पर लाठी चार्ज कराना दमनात्मक रवैये का परिचायक है।


इस मौके पर शुभम पांडेय, पुष्पेंद्र शुक्ला, कृष्ण सेवक, अनिल चौबे, सुदीप चौबे, विकास पांडेय, सुमित सोनी, गणेश चौबे, मजहर हुसैन और सूरज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed