फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress workers removed procession

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Fri, 02 Nov 2018 11:25 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Fri, 02 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। कांग्रेस के विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने महंगाई, गैस सिलेंडर के दाम में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के खिलाफ शुक्रवार को राबर्ट्सगंज में जुलूस निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ौली चौराहे पर पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के झूठे वादों और प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर भी नारेबाजी की।  
विज्ञापन

यहां सभा में राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि चार वर्ष पूर्व जिन मूलभूत समस्याओं महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर इससे निजात दिलाने के जुमले के साथ भाजपा सत्ता में आई, उन सभी मुद्दों पर मोदी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। देश में प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल, सिलेंडर के मूल्य बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ी जा रही है। प्रधानमंत्री को जनता से किया वादा पूरा न करने पर इस्तीफा देना चाहिए। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार में देश का हर वर्ग त्रस्त है। लोग रोजी-रोटी के लिए मोहताज हैं। लेकिन मोदी को विदेश यात्राओं व झूठे प्रचार से फुर्सत ही नहीं। देश भर में महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ गया है। कांग्रेस के जिला महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री ने झूठे सपने दिखाये। लेकिन सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। राछासं जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि जिले का नौजवान बेरोजगार है और दर-दर की ठोकरे खा रहा है। प्रदर्शन मे अनुराग चौबे, मृदुल मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, आकाश वर्मा, विमल चौबे, बिट्टू तिवारी, राधेश्याम सिंटू, गणेश विश्वकर्मा, ममता श्रीवास्तव, वंदना द्विवेदी, साधना श्रीवास्तव, अनिता मिश्रा, आरती सिंह, सानिया, नेहा श्रीवास्तव, रजनी श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed