फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress staged a sit-in protest against the occupation of tribal land

Sonebhadra News: आदिवासियों की जमीन पर कब्जे के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

Sun, 27 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Congress staged a sit-in protest against the occupation of tribal land
जिले में आदिवासियों की जमीन पर हो रहे कब्जे के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सीलिंग की जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कर आदिवासियों को मालिकाना हक देने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने किया।
विज्ञापन

धरने में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आदिवासियों के साथ अत्याचार और अन्याय चरम पर है। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के जुगैल गांव में आदिवासियों की पुश्तैनी जमीन को भू-माफियाओं के साथ मिलकर जबरन हथियाने की साजिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि जिले भर में आदिवासियों को उनकी जमीनों से बेदखल किया जा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद ने आरोप लगाया कि गरीबों की जमीन पर सरेआम डाका डाला जा रहा है और उन्हें उनका वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, महासचिव बाबूलाल पानिका, जितेंद्र पासवान, जिला सचिव संदीप गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष, प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा आदि ने भी विचार रखे।
इस मौके पर अमरेश देव पांडे, लल्लू राम पांडे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, दयाशंकर देव पांडे, आशुतोष दुबे, सिराज हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed