फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress members staged a protest in support of Rahul.

Sonebhadra News: राहुल के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Congress members staged a protest in support of Rahul.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ पैलेट गन के कथित इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वर्ण जयंती चौक पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष का समर्थन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि छात्रों के खिलाफ पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर राहुल गांधी ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के संघर्ष को सलाम करते हुए उनके समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नूरुद्दीन खान, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कन्हैया पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पूर्व महासचिव सिराज अहमद, जिला महासचिव दयाशंकर पांडेय, आरटीआई अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, राहुल सिंह, जितेंद्र देव पांडेय, गोपाल स्वरूप पाठक, संगीता श्रीवास्तव, देवी सिंह, प्रदीप चौबे, रामरूप शुक्ला, पीसीसी आशुतोष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed