फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress is undergoing organizational expansion in UP

यूपी में कांग्रेस का किया जा रहा है संगठनात्मक विस्तार

Fri, 27 Nov 2020 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Congress is undergoing organizational expansion in UP
राबर्ट्सगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते प्रदेश महासचिव मकसूद खान - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मकसूद खां ने शुक्रवार को कहा कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय बढ़ौली चौराहा पर संगठन की हुई बैठक में कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रभारी और ब्लॉक अध्यक्ष मिलकर न्याय पंचायतों व ग्राम पंचायतों की बैठक कर संगठन को मजबूत करें। भाजपा सरकार में किसान, युवा, मजदूर और आदिवासियों का शोषण बदस्तूर जारी है। प्रदेश सचिव व जिले के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करें। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उत्तर प्रदेश में जनता बीजेपी से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि जिले की समस्याओं को लेकर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। संचालन उपाध्यक्ष कमलेश ओझा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जितेंद्र पासवान, नामवर कुशवाहा, विनोद तिवारी, बद्री गोंड, उषा चौबे, संगीता खरवार, संगीता श्रीवास्तव, राजबली पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दुबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, बाबूलाल पनिका, सलिकग्राम कनौजिया, बंधीशर पांडेय, निगम मिश्रा, लल्लू राम पांडेय, प्रमोद पांडेय, शफाकत हुसैन, मृणाल सिंह, दयाशंकर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed