जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष शीतला सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ओबीसी आरक्षण में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश सचिव द्वारिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ छल किया है। भर्ती में नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से ओबीसी आरक्षण लागू किया गया। इसका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि इस भर्ती में ओबीसी की 5844 सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है। देश में एक बड़ी ओबीसी आबादी को जनसंख्या के अनुरूप में देश के सभी संस्थानों और संसाधनों में हिस्सेदारी नहीं मिल पा पाई है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सेतराम केसरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय, सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, सूर्यप्रताप मौर्य, अमरेश देव पांडेय, विनय कांत चतुर्वेदी, विमला देवी, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, जितेंद्र पासवान, विमला देवी, संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।