फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress-backed candidates also filed nominations

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने भी किया नामांकन

Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Congress-backed candidates also filed nominations
सोनभद्र। कांग्रेस से समर्थित प्रत्याशियों ने भी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। शनिवार को 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जबकि शेष प्रत्याशियों ने रविवार को नामांकन पत्र भरा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के अनुसार नगवां से जितेंद्र पासवान, रामगढ़ से सीताराव, तरावां से शबीना, हिंदूआरी से तनबुडकी भारती, मधुपुर से जिला पंचायत सदस्य पद पर मालती देवी ने नामांकन किया। इसी तरह राजपुर वार्ड से आकृति निर्भया, सिरसिया ठाकुराई से पार्वती, सरंगा से नामवर सिंह कुशवाहा, मुर्तिया से क्रांति प्रताप सिंह, हिनौती से आशा देवी, तिलौली कला से मोहन बियार, शाहगंज से सीमा देवी, पटवध से बद्री सिंह गोंड़, जुगैल से धनराजी देवी, पनारी से काशीनाथ पनिका, कोटा से लालबाबू वर्मा, म्योरपुर से अशोक कुमार यादव, घघरी से गंभीरा प्रसाद, बघाडू से रामसागर, धनौरा से विमला देवी और विंढमगंज वार्ड से प्रीति देवी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया। इसके अलावा सलखन से लल्ली धरकार, कचनरवा से सुरेश भुईया, निगाई से तेजू राम और वार्ड संख्या 24 जरहां से रामसूरत खरवार ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित सभी 25 प्रत्याशियों का नामांकन किया। नामांकन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजन दुबे, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला महासचिव विनोद तिवारी, जिला सचिव राजबली पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विमला देवी मौर्य, उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, पूर्व पीसीसी सदस्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पीसीसी सुशील पाठक, यूथ के अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, सेवादल के मुख्य संगठक कौसलेश पाठक, सेवादल शहर अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी, प्रदीप चौबे, अमरेश देव पांडेय, निगम मिश्रा, बंशीधर देव पांडेय, रविशंकर त्रिपाठी, विवेक सिंह पटेल, जितेंद्र देव पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed