{"_id":"5edbbd8a8ebc3e90655822f0","slug":"conflict-in-bjp-when-a-case-is-filed-against-leaders-sonbhadra-news-vns5287122141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं के खिलाफ केस दर्ज होने पर भाजपा में खेमेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं के खिलाफ केस दर्ज होने पर भाजपा में खेमेबंदी
विज्ञापन
सोनभद्र में बालू लदी टिपर छुड़ाने के मामले में भाजपा के जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह, डाला मंडल इकाई के अध्यक्ष दीपक दूबे समेत चार लोगों के खिलाफ चोपन थाने में केस दर्ज होने के बाद पार्टी नेताओं के बीच खेमेबंदी तेज हो गई है। एक खेमा आरोपियों को बचाने के लिए पैरवी में लगा हुआ है तो दूसरा आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अंदर ही अंदर अफसरों पर दबाव बनाने में जुटा हुआ है। हालांकि कार्रवाई के लिए दबाव बनाने वाले खुल कर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। उधर, पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय चुप्पी साधे हुए है।
दो दिन पूर्व चोपन थाने में वन रक्षक कैलाश आर्य की तहरीर पर जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह, डाला मंडल इकाई के अध्यक्ष दीपक दूबे, बृजेश पांडेय और पप्पू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इन लोगों पर बालू लदे टीपर को छुड़ाने का प्रयास करने का आरोप है। सत्ता पक्ष के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले में भाजपा का एक गुट आरोपियों के खिलाफ साजिश के तहत मुकदमा दर्ज होने की बात कहते हुए बचाने के लिए पैरवी में जुटा हुआ है, वहीं दूसरा गुट अंदर ही अंदर पुलिस के कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाने में जुटा हुआ है।
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में है। बताया कि एफआईआर की प्रति मंगाई गई है। उधर, सदर विधायक भूपेश चौबे ने आरोप लगाया कि पार्टी के लोगों को साजिश के तहत के फंसाया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने आरोप लगाया कि खनन, वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों का सिंडिकेट ही अवैध खनन व परिवहन में लिप्त है। आरोप लगाया कि जानबूझ कर सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों को फंसा कर सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। गलत तरीके से पार्टी के लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। सोन नदी मेें खुलेआम अवैध खनन हो रहा है। उधर, सीओ राजकुमार त्रिपाठी का कहना कि विवेचना के दौरान जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।