फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Condoled the demise of Padmashree SN Subbarao

पदमश्री एसएन सुब्बा राव के निधन पर जताया शोक

Wed, 27 Oct 2021 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Condoled the demise of Padmashree SN Subbarao
प्रसिद्ध गांधीवादी नेेता, स्वतंत्रता सेनानी पद्मश्री डॉ. एसएन सुब्बाराव के निधन के बाद बुधवार को वनवासी सेवा आश्रम के छात्रों और कार्यकर्ताओं ने शोक सभा की। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए सर्व धर्म प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

आश्रम के प्रबंधक विमल भाई ने कहा कि डॉ. एसएन सुब्बाराव का अधिकतर आश्रम आना होता था। वे कई बार युवा शिविर का आयोजन कर उनको एकता अखंडता का पाठ पढ़ाते थे। दक्षिणांचल के सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षण दिया और दुद्धी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया था। 93 वर्षीय श्री रॉव का इस क्षेत्र से गहरा लगाव था। उन्होंने 1965 से 1973 के बीच छह सौ से ज्यादा खूंखार डकैतों को आत्मसमर्पण करा कर उन्हें गांधीवादी विचारधारा से जोड़ा। पूरे देश में भारत जोड़ो रेल सद्भावना यात्रा का संचालन किया। इस मौके पर शुभा प्रेम, डॉ. विभा, केवला दुबे, लालबहादुर सिंह, विजय कनौजिया, जगत भाई, शिव संपत, देवनाथ, इंदुबाला सिंह, प्रदीप सिंह, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed