{"_id":"6519c7b76ae90d5ae30a99c4","slug":"complete-the-work-of-drinking-water-projects-by-december-sonbhadra-news-c-20-1-vns1030-377726-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दिसंबर तक पूरा करें पेयजल परियोजनाओं का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दिसंबर तक पूरा करें पेयजल परियोजनाओं का काम
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटिक रविवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। हर घर जल योजना के अंतर्गत जिले में निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की प्रगति जानी। दिसंबर तक सभी परियोजनाओं का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में बैठक के दौरान राज्य मंत्री ने एक-एक पेयजल परियोजना के प्रगति की जानकारी ली। कहा कि 30 दिसंबर तक सभी परियोजनाओं को पूरा कर लें, जिससे लोगों को पाइप लाइन से शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा सके। सिंचाई विभाग को बसुहारी पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाने और कराही बंधी, देवरी बंधी के रेस्टोरेशन की परियोजना की जल्द से जल्द स्वीकृति लेने के लिए निर्देशित किया।
धंधरौल बांध से सोन नदी के बीच में ऊंची पहाड़ी पर स्प्रिंकलर से सिंचाई की व्यवस्था के लिए परियोजना बनाने के साथ ही सभी अधिकारियों को नई परियोजनाओं का गठन का अधिक से अधिक सिंचाई की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे के अलावा एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे, ओबरा बांध के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार वर्मा, कनहर निर्माण के दीपक कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, सुशील कुमार, रजनीश गोयल, अरुण सिंह, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।