फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Complaint of poor quality of Fourlane construction from Deputy CM

फोरलेन निर्माण की खराब गुणवत्ता की शिकायत डिप्टी सीएम से

Sat, 22 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Complaint of poor quality of Fourlane construction from Deputy CM
अनपरा। औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण में गुणवत्ता विहीन कार्य का मामला शनिवार को घोरावल आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

शनिवार को घोरावल आये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से ऊर्जांचल से गये भाजपा नेता केसी जैन व अन्य लोगो ने ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। कहा कि 168 करोड़ रुपये की लागत से बन रही औड़ी शक्तिनगर फोर लेने की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। फोरलेन निर्माण का कार्य करा रही संविदा कंपनी गांवर कंस्ट्रक्शन कंपनी नियमों को ताक पर रखकर निम्न गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है जिससे सड़क के बनने से पहले ही उखड़ने की प्रबल संभावना बनने लगी है। साथ ही कार्य के दौरान सुरक्षा की घोर लापरवाही की जा रही है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। काम को दिखाने के लिए कार्यदायी संस्था ने कई किलोमीटर तक सड़क को खोद दिया है। जिससे उड़ रही धूल से नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। आलम यह है कि पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल से आसपास के पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। काम को धीमी गति से कर लटकाया जा रहा है। पेड़ सुचारु रूप में कटे नहीं और न ही बिजली के लगे खंभों को शिफ्ट किया जा रहा है। इस अवसर पर ओबरा के विधायक संजीव कुमार गौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम,अनपरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed