फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Company accused of exploitation

कंपनी पर लगाया शोषण का आरोप

Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Company accused of exploitation
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र में ओबी हटाने के कार्य में लगी निजी कंपनी पर मजदूरों ने शोषण का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपा। पत्रक कोल प्रबंधन के अधिकारियों को दिया गया। कोयला क्षेत्र में हाई पावर कमेटी की ओर से तय वेतन, बोनस सहित आदि सुविधाएं संविदा कर्मचारियों को नहीं देने की शिकायत लगातार होती रही है। इस मुद्दे पर एकजुट हुए संविदा कर्मचारी बृहस्पतिवार को एनसीएल खड़िया के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर एकत्रित हो गए। मजदूरों की अगुवाई सपा नेता मुकेश सिंह ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिभार (ओबी) हटाने वाली कंपनी बीजीआर प्रबंधन श्रमिकों का बड़े पैमाने पर शोषण कर रही है। प्रबंधन कुछ महीनों से बारूद की समस्या बताकर हिंदीभाषी कार्य दिवसों को 15 से बीस दिन कर दिया है। अन्य क्षेत्रों के शेष सभी कामगारों को 26 से 30 हाजिरी दे रही है। इस भेदभाव से कर्मियों में रोष व्याप्त है। इस दौरान मजदूरों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने खड़िया के कार्मिक अधिकारी पंकज पांडेय से मुलाकात किया और पूरी समस्या से अवगत कराया। कार्मिक अधिकारी ने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि प्रकरण की जांच कराने के साथ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसी तरह श्रमिकों ने अवकाश लाभ में भी गोलमाल की शिकायत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed