फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Community kitchens set up to serve Kanwariyas; devotees boost the spirit

Sonebhadra News: कांवड़ियों की सेवा में सजे भंडारे, श्रद्धालुओं ने बढ़ाया उत्साह

Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Community kitchens set up to serve Kanwariyas; devotees boost the spirit
शाहगंज मां शिवदेवी महाविद्यालय में विशाल भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते कांवडिया।स्रोत स्वयं
सोनभद्र। सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान सोनभद्र जिले में श्रद्धालुओं और सामाजिक संस्थाओं द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। रॉबर्ट्सगंज नगर में बाल उद्यान में नगर पालिका ने कांवड़ियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की। वहीं, रामजानकी मंदिर के पं. राजकुमार पांडेय ने बढ़ौली चौक पर स्टॉल लगाकर कांवड़ियों को नाश्ता, भोजन और जलपान उपलब्ध कराया। इसके अलावा, अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। शाहगंज स्थित मां शिवदेवी महाविद्यालय में प्रबंधक जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें मुन्ना पांडेय और महाविद्यालय के शिक्षक भी शामिल हुए। कैथी स्थित राइस मिल पर ग्रीनको परिवार ने भी भंडारे का आयोजन कर प्रवीन नेगी, एजाज उमर, राजू सिंह, अजय सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों की सेवा की। धंधरौल बांध के पास झरिया अनंत ऊर्जा द्वारा लगाए गए सेवा शिविर में एमडी अली जाफरी, एमपी सिंह, जावेद अख्तर, विकास चौटाला, रोहित कुमार बिष्ट और अन्य श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों को भोजन और जलपान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed