फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Community kitchens closed in sealed villages

सील किए गए गांवों में कम्युनिटी किचेन बंद

Fri, 17 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Community kitchens closed in sealed villages
सोनभद्र। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने सील किये गए चोपन ब्लॉक के सलैयाडीह व गिधिया तथा दुद्धी ब्लॉक के झारोकला का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जौनपुर में कोरोना पाजिटिव का मरीज जहां क्वारंटीन किया गया था, वहीं सोनभद्र के भी 11 लोग क्वारंटीन किए गए थे। बुधवार को सभी 11 लोगों को क्वारंटीन अवधि पूरा होने पर सोनभद्र भेज दिया गया था। इन लोगों को सोनभद्र भेजने के बाद एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने पर बृहस्पतिवार को दोपहर में जौनपुर के जिला प्रशासन की तरफ से सोनभद्र के जिलाधिकारी को सूचना देकर कहा गया कि 11 लोग जौनपुर से भेजे गए हैं, उनकी स्वास्थ्य जांच करा लें।
विज्ञापन

उधर, यह जानकारी मिलने के तुरंत बाद प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हुई और बृहस्पतिवार को रात सभी 11 लोगों को पकड़कर जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में रख दिया गया। सभी के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। इसके अलावा सभी 11 लोगों के परिवार के लोगों को संबंधित गांवों के पास स्थित विद्यालयों में क्वारंटीन भी करा दिया गया। साथ ही तीनों गांवों को चारो तरफ से सील कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार को सीडीओ ने तीनों गांवों का दौरा किया। सीडीओ ने बताया कि तीनों गांवों के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल की व्यवस्था की गई है। इसके प्रभारी संबंधित गांव के ग्राम पंचायत सचिव होंगे। दो शिफ्ट में एक-एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। इनके फ़ोन नंबर गांव में लाउड स्पीकर एवं पर पर्चों के जरिए ग्रामीणों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। संबंधित नंबरों पर ग्रामीण अपनी राशन, दवा आदि संबंधी कोई भी जरूरत बता सकते हैं। जरूरत की वस्तुएं उनके घर पर पहुंचाई जाएंगी। घर पर सामान पहुंचाने के लिए एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। जो पूरी सुरक्षा किट पहनकर गांव में जायेगा। घर-घर सामान पहुंचाएगा।

उन्होंने बताया कि तीनों गांवों में संक्रमण के रोकथाम की दृष्टि से कम्युनिटी किचेन बंद करवा दिया गया है। सलैयाडीह एवं गिधिया में सभी परिवारों को राशन किट एवं साबुन आदि उपलब्ध कराने के निर्देश बीडीओ को दिए गए हैं। उधर, जिलाधिकारी एस राजलिंगम का कहना है कि सभी 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट शनिवार को शाम तक आने की उन्होंने उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि तीनों गांवों के लोगों को जरूरत के सामान उपलब्ध कराने के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed