फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Communicable disease control campaign will run from July 1

एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Fri, 17 Jun 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign will run from July 1
जिले में संचारी रोग पर नियंत्रण लगाने के लिए एक जुलाई से अभियान चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, पंचायती राज समेत अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव के अभियान के नोडल होंगे।
विज्ञापन

अभियान के तहत ग्रामीण आबादी को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ फॉगिंग और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर वायरल फीवर, संक्रामक बीमारियों और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगे। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष रूप से गांवों और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संचारी रोगों के फैलने के कारण और उनके प्रसार को रोकने के उपायों के बारे में जागरूक करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए अंतर विभागीय समन्वय सुनिश्चित करना होगा। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सीएमओ, डीपीआरओ को संचारी रोग से बचाव के लिए पूरे जिले में निगरानी अभियान के साथ व्यापक पैमाने पर फॉगिंग और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव के अभियान के नोडल होंगे। ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी के लिए जन जागरण के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव के संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल होंगे। ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई और घर से जल निकासी के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान के तहत ग्रामीणों को रोगों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा। -विशाल सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed