फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Come, wake up the light from house to house, embrace the girl child

आओ घर-घर अलख जगाएं, कन्या संतान को गले लगाएं

Wed, 11 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Come, wake up the light from house to house, embrace the girl child
सोनभद्र जिला अस्पताल लोढ़ी में बुधवार को कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें कन्या शिशु जन्म लेने पर माताओं के साथ केक काटा गया। उन्हें कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। उधर, मारवाड़ी सोन महिला शाखा ने भी कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरुकता कार्यक्रम किया। बेटी जन्म लेने वाले घरों में पहुंचकर उन्हें बधाई दी। बेटी को सहर्ष अपनाते हुए उसे बेटों की तरह मान देने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. नेम सिंह, सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार, नर्स शिमला, रोमा, मनोरम आदि मौजूद रहीं। महिला शक्ति केंद्र और महिला कल्याण अधिकारी ने भी हिस्सा लिया। सभी माताओं और उनके परिजनों को बेटी के जन्म पर उत्सव मनाने का संदेश दिया। मारवाड़ी सोन महिला शाखा ने आओ घर-घर अलख जगाएं, कन्या संतान को गले लगाएं... के संकल्प के साथ तीसरी संतान के रुप में भी कन्या जन्म लेने वाले घरों में पहुंचकर माता-पिता को विशेष रुप से बधाई दी।
विज्ञापन

मंच की अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि 21वीं सदी बेटियों की है। बेटियां भी कुदरत का उपहार हैं, इसे सहर्ष अपनाएं। शाखा की महामंत्री पायल गोयल ने लक्ष्मीनारायण, राधेश्याम, सीताराम, गौरीशंकर के रुप में नारी पहले पूजनीय हैं। नगर के साईं हॉस्पिटल में पहुंचकर वहां जन्मी नवजात को भी उपहार भेंट किया। माताओं से अपील की कि बेटियों का नामकरण अहिल्या, लक्ष्मीबाई, कल्पना चावला, सावित्री बाई फुले, आनंदी गोपाल, सीता, दुर्गावती के नाम से रखें। इस अवसर पर पूजा, चित्रा जालान अग्रवाल, निशा अग्रवाल, पायल गोयल, निक्की कानोडिया, चित्रा जालान, ऊषा चौधरी, कुहू, पीहू आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed